देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 141 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 94465 हो गया है जबकि आज छह लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में तीन बागेश्वर में एक चमोली में दो चंपावत में चार तथा आज भी सबसे अधिक 51 लोग देहरादून में इस संक्रमण के पाए गए हैं जबकि हरिद्वार 13 नैनीताल में 37 पौड़ी गढ़वाल में 12 पिथौरागढ़ में दो तथा रुद्रप्रयाग में आज कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में चार उधम सिंह नगर में 10 तथा उत्तरकाशी में दो लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह अभी तक 141 कोरोना के मरीज आज पाए गए जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 94465 हो गया है जबकि आज 234 लोग विभिन्न अस्पतालों से अपना इलाज करा कर डिस्चार्ज हुए हैं वही 2406 मरीज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं वहीं राज्य का रिकवर परसेंटेज 94,41 है





