देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज सबसे बड़ी राहत भरी खबर यह है कि आज इस संक्रमण में किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई है वहीं 122 नए केस मिलने के साथ राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 95586 हो गया है जबकि आज 212 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही अब तक 1701 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में तीन बागेश्वर में पूरी तरह से राहत चमोली में पूरी तरह से राहत चंपावत में दो तथा देहरादून में आज सबसे अधिक 66 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं वही हरिद्वार में 10 नैनीताल में 21 पौड़ी गढ़वाल में चार पिथौरागढ़ में दो रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में 4 तथा उधम सिंह नगर में 9 लोगों में इस संक्रमण के कारण उन्हें विभिन्न अस्पतालों में एडमिट कराया गया है वहीं उत्तरकाशी में भी आज राहत भरी खबर रही है इस तरह आज 122 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में अभी तक 95586 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।





