देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना के नए 59 केस मिले हैं एक मरीज की मौत इस संक्रमण से हुई है जबकि आज बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, तथा उत्तरकाशी में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला है वही उधमसिंह नगर में 9 पौड़ी गढ़वाल में तीन नैनीताल में 11 हरिद्वार में 12 तथा देहरादून में 23 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज कुल 59 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 97422 हो गया है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 22 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी 632 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह अब राज्य में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है।





