उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-: अब राज्य में बचे 638 संक्रमित मरीज,धीरे-धीरे हो रहे हैं अब डिस्चार्ज,अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज 54 नए केस मिले हैं जबकि आज 50 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए साथ ही अब विभिन्न अस्पतालों में 638 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में छह बागेश्वर में तीन चमोली में दो देहरादून में आठ हरिद्वार में आठ नैनीताल में 10 पिथौरागढ़ में 3 रुद्रप्रयाग में छह टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में छह उत्तरकाशी में एक मरीज कोरोना का पाया गया जबकि चंपावत पौड़ी गढ़वाल आज दो ही जनपद है जहां पर कोई भी मरीज नहीं मिला इस तरह आज 54 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर 341778 हो गया है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि आज कहीं से भी कोई मरीज की मौत का समाचार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।
Ad Ad
To Top