खेल

केरल में उत्तराखंड टीम का दबदबा

40वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में प्रदेश के एथलीटों ने झटके 3 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य लगा बधाईयों का तांता

समुंद्री हबाओं के झोंको से भी नही डिग पायें उत्तराखण्ड़ के खिलाडी केरल में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में राज्य के एथलीटों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य पदक झटक कर अपना दबदबा कायम रखा। 80 वर्ष आयु वर्ग के महिला ग्रुप में गौरव मां स्नेहलता ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल कर वृ˜ावस्था के सारे मिथक तोड़ कर अपने युवा होने का परिचय दिया। वहीं 80 वर्ष आयु के पुरुष वर्ग में धर्मपाल शर्मा ने शॉटपुट में स्वर्ण व लांगजंप में रजत हासिल कर अपने हौसलों से वृ˜ावस्था को मात देकर राज्य का नाम रोशन किया।
      कोझिकोड़ (केरल) के ओलंपियन रहमान स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक चैंपियनशिप के तीसरे व आखिरी दिन उत्तराखण्ड राज्य के नाम रहा  50 वर्ष आयु वर्ग में हयात सिंह ने स्वर्ण, पंतनगर विवि स्थित कृषि महाविद्यालय के डॉ. संजीव कुमार ने 55 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर विवि का नाम रोशन किया है। 40 वर्ष आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आशुतोष ने कांस्य पदक हासिल किया। पंतनगर की टीम के अन्य सदस्यों में सुदीश कुमार ट्रिपल जंप में 10.05 मीटर के साथ 4वें स्थान पर रहे। साथ ही पंतनगर की एकमात्र महिला एथलीट सोनिका चैहान ने अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं  अपने अपने ग्रुप मे प्रभाकर जोशी, राजेन्द्र उरांव, अशोक कुमार, खेम सिंह, मगन लाल शर्मा, संतोष कुमार सिंह, डॉ एनके मिश्रा,योगेश पंत, अशोक कुशवाहा, मनोज गुप्ता, राजेश जुकारिया, प्रेम सिंह देउपा व भगवान सिंह कार्की ने भी अपन-अपने आयु वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। 

To Top