चमोली
भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व बद्री-केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष, वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान कल कर्णप्रयाग में मंडलप्रशिक्षणवर्ग की बैठक में प्रतिभाग कर अपने घर जोशीमठ को जा रहे थे। पीपलकोटी के समीप जाकर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे दोनों नेताओं का निधन हो गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों नेताओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उत्तराखंड राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति बताया श्री रावत ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया

उनके निधन पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि जनपद चमोली में ऐसे नेता की कमी सदैव खलती रहेगी बहुगुणा विचार मंच के हरीश पुजारी ने कहा कि बहुगुणा विचार मंच ने आज अपना एक मजबूत सहयोगी खो दिया कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह सभी दलों में समान रूप से लोकप्रिय थे कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया भारतीय जनता पार्टी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट और वर्तमान जिला अध्यक्ष रघुबीर ने कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और बद्रीनाथ क्षेत्र के विधायक रहे अनुसूया प्रसाद मैखुरी और पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र सिंह भंडारी के साथ ही सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल ने भी मोहन प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में रहते हुए भी हमारे अत्यंत प्रिय लोगों में थे। मोहन प्रसाद के निधन से चमोली जिले में शोक की लहर दौड़ गई।




