अन्य

कानपुर ब्रेकिंग–: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद, चलाया जा रहा है सर्च अभियान।

उत्तर प्रदेश मे एक झझकोर देने वाली घटना से पूरा देश सन्न रह गया है कानपुर में देर रात वांटेड अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद गए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है

तथा बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना ने इस घटना को दुखद बताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने और तत्काल मौक़े की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी के अनुसार “कानपुर के एक शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के यहां दबिश डालने के लिए पुलिस चौबेपुर थाना क्षेत्र के दिकरू गांव गई थी. पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी लगाकर रास्ता रोक रखा था।

पुलिस दल के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से फ़ायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 लोग शहीद हो गए. इसमें एक डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्र, तीन सब इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल हैं. घटनास्थल पर एडीजी क़ानून व्यवस्था पहुँच रहे हैं. एसएसपी और आईजी मौक़े पर हैं. कानपुर की फ़ोरेंसिक टीम जाँच कर रही है. एसटीएफ़ को भी लगा दिया गया है।

मुठभेड़ में कम से कम छह पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं जिन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक पुलिसकर्मी की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है.

डीजीपी अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे पर 60 मुक़दमे दर्ज हैं और पिछले दिनों कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने उन पर 307 का एक मुकदमा दर्ज कराया था. उसी सिलसिले में पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए उनके गांव बिकरू गई थी जहां पुलिस टीम के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.।

मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम

1-देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर

2-महेश यादव,एसओ शिवराजपुर

3-अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना

4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर

5-सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर

6-राहुल ,कांस्टेबल बिठूर

7-जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर

8-बबलू कांस्टेबल बिठूर

Ad Ad
To Top