संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के कार्यक्रम “मेरी कला ही मेरी पहचान है” में सान्या चड्ढा की आकर्षक प्रस्तुति
किच्छा (सुरजीत कामरा)
भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम “मेरी कला ही मेरी पहचान है” में सान्या चड्ढा ने अत्यंत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। भारत सरकार के संस्कृति विभाग के “सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र” अर्थात सी. सी. आर. टी. जो भारत की समस्त नृत्य एवं कलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है ने कोरोना के दौर में जबकि संस्कृति गतिविधियों में पूर्ण विराम सा लग गया है मंत्रालय ने एक नयी शुरुआत की है जिसमे वह देश के कोने कोने से नामी गिनामि कलाकारों को चुन कर उनके द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतियों को पेश कर रही है और इसी क्रम से सान्या चड्ढा जो की ओडिसी नृत्यांगना है का भी चयन किया गया। सान्या चड्ढा की गुरु पद्मश्री रंजना गौहर है इस कार्यक्रम में उन्होंने दो प्रस्तुतियाँ दी ।
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री रंजना गौहर की शिष्या सान्या चड्ढा के प्रार्थना नृत्य “जय माँ” से हुई। जय माँ में दुर्गा माँ के “सोलह अवतारों” को याद करते हुए उनके रूपों को वास्तविक रूप में मंच पर प्रदर्शित किया। असत्य पर सत्य की जीत का भव्य स्वरूप भी सान्या चड्ढा ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। सान्या चड्ढा की इस प्रस्तुत ने सबका मन मोह लिया व् दर्शकगण भक्तिभाव में मंत्रमुग्ध हो गए। उसके बाद सान्या चड्ढा की दूसरी मनमोहक प्रस्तुति उड़ीसा के पारम्परिक गीत पर आधारित नृत्य “भैरव पल्लवी” थी। “भैरव पल्लवी” जोकि ओडिसी नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति है में “प्योर डांस” का प्रदर्शन किया जाता है जोकि अपने आप में काफी कठिन होता है व् इस नृत्य में “अभिनव” का विशेष ध्यान रखा जाता है।
सान्या ने पिछले वर्षों में कई अंतर्राष्ट्रीय महोत्सवों व कार्यक्रमों में अपने ओडिसी नृत्य के प्रदर्शन से ख्याति प्राप्त की है। अंतर्राष्ट्रीय कोणार्क फेस्टिवल – 2014 व् 2018, 42वें अंतराष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह – 2017, संयुक्त राष्ट्र संघ नृत्य दिवस समारोह, अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव व ३७वा अंतरास्ट्रीय व्यापार मेला, प्रगति मैदान नई दिल्ली, संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम इम्फाल, प्राचीन कला केंद्र महोत्सव – 2017, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के 19वें अंतर्राष्ट्रीय भारत रंग महोत्सव 2017, नई दिल्ली व आई सी सी आर – कोलकाता में सान्या के प्रदर्शन व प्रतिभा को विशेष रूप से सराहा गया। सान्या चड्ढा की प्रस्तुतियों को दूरदर्शन पर भी निरंतर रूप से दिखाया जाता हैं। सान्या चड्ढा को 2014 में भारत सरकार के कला विभाग की सी. सी. आर. टी. स्कोलरशिप भी प्रदान की गयी थी। तब ही से सान्या चड्ढा इस स्कॉलरशिप को पिछले 5 वर्षों से लगातार प्राप्त कर रही है। सान्या चड्ढा के नृत्यों के कई कार्यक्रम उनके यूट्यूब चैनल “सान्या चड्ढा” में भी प्रदर्शित है व् देखे जा सकते है।
इस कार्यक्रम में किच्छा निवासी सान्या चड्ढा के भाग लेने से क्षेत्र के निवासियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालो में श्री राजीव चड्ढा, श्री भूपिंदर पाल सिंह, श्री राजीव जग्गी, श्री राहुल प्रकाश, श्री धीरज सिंह रघुवंशी, श्री राज पपनेजा, श्री सतीश चड्ढ़ा, श्री सुभाष चड्ढ़ा श्री हरीश चन्द्र पंत, श्री अशोक चड्ढ़ा, श्री सतीश खुराना, श्री चंद्रमोहन फुटेला व लक्की सहगल आदि शामिल है।