क्राइम

(ऐसी दीवानगी)विवाहिता पड़ी पब्जी के चक्कर में घर परिवार त्यागा, जब असलियत पता चली तो उड़े होश,अब हो रहा है पछतावा।।

पबजी खेलते-खेलते युवक के प्यार में पड़ गई विवाहिता मिलने पहुंची वाराणसी और उसे देखा तो हुआ गलती का अहसास

फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर हुए प्यार की चर्चाएं तो आम हैं, लेकिन अब पबजी खेलते-खेलते एक विवाहिता युवक को दिल दे बैठी और घर-परिवार छोड़कर प्यार की तलाश में वाराणसी पहुंच गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और कामयाब भी हुई।

लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई।

Ad Ad
To Top