अल्मोड़ा

(उत्तराखंड) हैट्रिक गर्ल पहुंची अपने प्रदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत,हरिद्वार रवाना ।।

देहरादून
टोक्यो ओलंपिक में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाली देवभूमि की बेटी हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया आज उत्तराखंड पहुंची। देहरादून में एयरपोर्ट से बाहर आते ही बहन समेत कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू झलक पडे। ढोल-नगाड़ों संग वंदना का भव्य स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। इस मौके पर स्वजनों के साथ ही राजनेता और खेल प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। जहां वंदना अब हरिद्वार के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि पहले वंदना की फ्लाइट ने आठ बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन अब यह साढ़े नौ बजे के आसपास पहुंची। वंदना की बहन रचना कटारिया स्वागत के लिए नोटों की माला लेकर एयरपोर्ट पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

हैट्रिग गर्ल वंदना कटारिया और भारतीय महिला हाकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन दिखाकर सबका दिल जीत लिया। देश के साथ ही उत्तराखंड को भी उनपर बेहद गर्व है। आज जब ओलंपिक में देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम रोशन करने वाली बेटी अपने घर पहुंची तो उनका उनके परिवार वालों के साथ ही खेल प्रेमियों भी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत को पहुंचे। उनके आते ही उनका वार्म वेलकम किया गया। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल मैं भी व॔दना का स्वागत किया इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलो के लोग भी वंदना के अभिनंदन को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Ad Ad
To Top