उत्तरकाशी

उत्तराखंड में निर्माणाधीन रेल लाइन परियोजना में स्थानीय लोगों की उपेक्षा को लेकर रेल निगम परियोजना प्रबंधक से मिले भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोगों को रोजगार को लेकर दी चेतावनी ।

नरेंद्रनगर
उत्तराखंड में चल रही रेल लाइन निर्माणाधीन परियोजना के निर्माण के दौरान उत्पन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर पट्टी दोगी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह दंवाण व क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में रेल निगम परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी मे ऋषिकेश उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान दंवाण व राणा ने मुख्य परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी के सामने ही क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि रेल परियोजना निर्माण की वजह से क्षेत्र के लोगों की जल,जंगल और जमीन को नुकसान पहुंचता जा रहा है उक्त परिस्थितियों के मध्य नजर रेलवे लाइन निर्माण में न्याय संगत दृष्टि से बेरोजगार स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर योग्यता अनुसार काम दिया जाना चाहिए था,लेकिन परियोजना के कर्ताधर्ताओं ने स्थानीय युवाओं को काम पर रखने के बजाय बाहर से अपने चहेतों को काम पर लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी से योग्यता अनुसार स्थानीय युवाओं को रेल लाइन निर्माण में योग्यता अनुसार काम पर रखने की बात की।साथ में कहा कि जो भी काम पर लगे हैं उन्हें प्रतिमाह वेतन का भुगतान समय से नहीं किया जाता; लिहाजा दिहाड़ी/मजदूरी करने वालों को समय से ही वेतन भुगतान किया जाए। परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थानीय बेरोजगार युवा काम लेने के पहले हकदार हैं,मगर इसके लिए योग्यता जरूरी है।कहा कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बातों पर गौर नहीं किया गया तो वे निकट भविष्य में स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Ad Ad
To Top