हल्द्वानी
देहरादून से चलकर काठगोदाम तक आने वाली 02091 जनशताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट में तैनात कांस्टेबल कमलेश ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स उन्हें ढूंढ कर वापस किया उस पर्स में कीमती कागजातों के साथ करीब ₹9000 भी थे रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल की इमानदारी पर खोए हुए पर्स के वास्तविक मालिक ने उनका आभार जताते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।
रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि रविवार को देहरादून से काठगोदाम आ रही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल का स्क्वाड कांस्टेबल कमलेश को रूद्रपुर से निकलने पर कोच सं0 सी-2 के बर्थ नं0 12 पर एक लावारिस पर्स मिला जिसे चेक किया तो उस पर्स के अन्दर एक डीएल, एक आरसी, एक एसबीआई एटीएम कार्ड एवं नगद 7800/- रूपये सही तथा 610/- रूपये फटे हुए नोट मिले। गाड़ी के काठगोदाम आने के बाद जांच के दौरान पर्स में रखे ड्राईविंग लाईसेन्स से पर्स के स्वामी आशुतोष कुमार वार्ड नं0 2 लखनऊ गदरपुर उधम सिंह नगर का पता मिला। जिसके बाद निरीक्षक रेसुब काठगोदाम द्वारा दिनांक 21 फरवरी को सिविल पुलिस थाना गदरपुर से समन्वय कर पर्स के स्वामी के घर उक्त के सम्बन्ध में सूचना पहुंचाई गई। सूचना पाकर पर्स के स्वामी ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार से रूद्रपुर तक यात्रा कर रहा था मेरा पीएनआर नं0- 2763863441 है। रूद्रपुर स्टेशन पर उतरते समय मेरा पर्स मेरे बर्थ नं0 सी-12 पर छूट गया और मुझे पता नहीं चला। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने पर्स के स्वामी के आधार कार्ड से पता तस्दीक कर उसकी स्वयं सत्यापित कॉपी लेकर पर्स सुपुर्द किया गया। पर्स व उसके अन्दर सामान की कीमत करीब 9000/- रु है। पर्स मैं कागजात एवं पैसे मिलने के बाद यात्री द्वारा पर्स पाकर रेसुब की भूरि भूरि प्रसंशा की गयी।




