अल्मोड़ा

(ईमानदारी की मिसाल) नैनीताल पुलिस के दो सिपाहियों ने बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का सम्मान, भारी भरकम रकम से भरा पर्स पहुंचाया वास्तविक व्यक्ति के हाथ।।

Haldwni
हमेशा इंसान के दिमाग में पुलिस के खिलाफ कई तरह की भ्रांतियां दिमाग में घूमती रहती हैं लेकिन इन भ्रांतियों को ऐसे पुलिस के इमानदार लोग दूर करने में हमेशा आगे रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य समझकर कार्य को अंजाम दिया हो ऐसा ही मामला कल रात देखने को मिला जब एक बड़ी रकम से भरा पर्स दो पुलिस जवानों को मिला जिन्होंने अपनी बेहद ईमानदारी का परिचय देते हुए उस को वास्तविक व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद की।

मिशन हौसला मुहिम के तहत कोविड- वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 2 जवानों- ने आज वह कर दिखाया जिससे अच्छे अच्छों की नियत डगमगा जाती है लेकिन ईमान का सिक्का आज भी चलता है यहां । हॉस्पिटल में मिला पर्स ATM CARD व कुल 47000/- रुपए नगद धनराशि को कांस्टेबल ने वापस लौटा करन सच साबित कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  (मौत) रैपिडो वाहन को मारी टक्कर,दो बाइक सवार हिरासत में ।।

बीती की रात्रि में थाना काठगोदाम से कांस्टेबल टीका राम व अशोक कुमार की रात्रि ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल बृजलाल पर लगी थी तब ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 11:00 बजे दोनों को एक पर्स सड़क किनारे पड़ा मिला उक्त पर्स में ATM CARD व कुल 47000/- रुपए नगद थे उक्त दोनों कांस्टेबल द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए तत्काल श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम को उक्त संबंध में सूचना दी गई जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बृजलाल हॉस्पिटल में पहुंचकर पर्स के असल मालिक को सुपुर्द करने हेतु प्रयास किया गया क्योंकि पर्स कोविड अस्पताल के पास गिरा हुआ मिला था जोकि तीमारदारी या इलाज हेतु आए किसी व्यक्ति का हो सकता है जो हॉस्पिटल के बिल की पेमेंट करने आए हों वह इतनी बड़ी रकम गुम होने पर काफी परेशानी एवम इलाज में आए खर्चे को चुकाने में असमर्थ भी होंगे, इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा आसपास पूछताछ की गई तथा पर्स में रखें दस्तावेजों व एटीएम कार्ड आदि के आधार पर उक्त पर्स व नगदी श्री विनोद गिरी गोस्वामी,(PCS) निदेशक, समाज कल्याण विभाग निदेशालय हल्द्वानी का होना पाया गया, जोकि अपने पारिवारिक सदस्य की देखरेख एवम उपचार का बिल भुगतान करने हेतु बृजलाल अस्पताल आए थे, संपर्क करने पर रात्रि में ही करीब आधे घंटे में ही श्री विनोद गिरी गोस्वामी मौके पर आएं तथा दोनों आरक्षियों एवम काठगोदाम जनपद नैनीताल पुलिस की ईमानदारी एवम तत्काल की गई इस कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और कहा कि पुलिस में इस तरह के ईमानदार अधि०/कर्म० ईमानदारी के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निस्वार्थ भाव से निर्वाहन कर रहे हैं, नैनीताल पुलिस के ऐसे पुलिस कर्मियों को मेरा दिल से सलाम।

Ad
To Top