उत्तराखण्ड

इस तरह से दी प्रशासनिक अधिकारियों ने होली की शुभकामनाएं

नैनीताल
-रंगों व उमंगों के पर्व होली के अवसर पर आयुक्त कुमायूॅ मण्डल एवं सचिव मुख्यमंत्री श्री राजीव रौतेला ने मण्डल वासियों एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। शुभाकमना संदेश में श्री रौतेला ने कहा है कि रंगों का यह त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में बुराईयों का त्याग कर अच्छाईयों को अपनाना चाहिये और एक बढ़िया नागरिक बनकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में आगे आना चाहियें। उन्होंने कहा कि हमें होली के पर्व पर रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों के अलावा टेसू के फूलों के रंगों का प्रयोग करना चाहिये। श्री रौतेला ने कहा कि पानी की बचत के लिये जरूरी है कि हम पानी वाले रंगों के स्थान पर गुलाल व अबीर जैसे सूखे रंगों का प्रयोग करें।
होली के पावन पर्व पर उप पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊॅ जोन जगत राम जोशी तथा अपर आयुक्त संजय खेतवाल ने भी मण्डल वासियों को शुभकामनायें दी।

होली पर्व पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद वासियों को शुभकामनायें दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा है कि रंगो का त्यौहार हमें आपसी भाई चारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें हिरणाकश्यप की दुष्ट मानसिकता को त्यागते हुये भक्त प्रहलाद के संमार्ग एवं मानवता वाद को अपनाकर देश व समाज की सेवा में आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि रंगो के इस त्यौहार में अनावश्यक तौर पर किसी के साथ जोर जबरदस्ती ना करें। पेंट एवं रसायनिक रंगों के प्रयोग से बचें। साथ ही घरों में प्राथमिक चिकित्सा के सभी इंतजाम बनाकर रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
श्री बंसल ने अपील करते हुये कहा है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिबंधित क्षेत्रों यथा न्यायालय परिसरों, धार्मिक स्थलों, चिकित्सालयों के आस-पास होली की रंगबाजी एवं हुडदंग न किया जाये। होली के पावन पर्व पर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जनपद की कानून व्यवस्था प्रभावित होती हो। श्री बंसल ने जनपद के सभी खाद्य अधिकारियों एव उप जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि वे खाद्य सामग्री यथा मिठाई, मावा, पेय पदार्थो की सैम्पलिंग का कार्य करें मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि हम सब होली का पर्व मिलजुल कर मनायें।
जनपद वासियों को होली की शुभकामना देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने अपील की है कि होली के इस पावन पर्व को सभी आपस में मिलजुल कर मनायें। त्यौहार की आड़ में धार्मिक एवं साम्प्रदायिकता भड़काने वाला कोई काम न करें। हम सभी को इस त्यौहार को आपसी प्रेम एवं सद्भाव से मनाना चाहिये। उन्होंने बताया कि जनपद में व्यापक मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न होने पाये।
होली के पर्व पर मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी केलाश टोलिया, एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने भी होली की शुभकामनायें दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) नहीं बदलेगा मौसम, पांच जनपदों में आज भी बरसात और हिमपात ।।

बागेश्वर
जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपद वासियों को रंगों का त्यौहार होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सच्चाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रेम का त्यौहार होली को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में आपसी भाई-चारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने रंगों के इस पर्व पर प्राकृतिक रंगों के प्रयोग करने की भी अपील की ताकि किसी के स्वास्थ पर कोई दुश्प्रभाव न पड़े। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशियां लेकर आयें।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण ।

रूद्रपुर

रगों के त्योहार होली की जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा समस्त जनपद वासियों को बधाई देते हुए शुभकामना दी है। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में कहा रंगो का यह त्योहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होने कहा हमें होली के पर्व पर रासायनिक रंगो के स्थान पर हर्बल रंगो का प्रयोग करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर कार्रवाई.दो होटल सील ।।

चम्पावत

रगों के त्योहार होली की जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे द्वारा समस्त जनपद वासियों को बधाई देते हुए शुभकामना दी है। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में कहा रंगो का यह त्योहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होने कहा हमें होली के पर्व पर रासायनिक रंगो के स्थान पर हर्बल रंगो का प्रयोग करना चाहिए​।

अल्मोड़ा

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने होली की बधाई देते हुए जनपद वासियों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने का आवाहन किया उन्होंने क्षेत्र की जनता सेअपील करते हुये कहा है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार प्रतिबंधित क्षेत्रों यथा न्यायालय परिसरों, धार्मिक स्थलों, चिकित्सालयों के आस-पास होली की रंगबाजी एवं हुडदंग न किया जाये।होली को आपसी भाईचारा एवं सौहार्णद पूर्ण रूप से मनाएं इस पर्व पर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जनपद की कानून व्यवस्था प्रभावित होती हो।

To Top
-->