उत्तराखण्ड

इंडियन आइडल–: पवनदीप के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की यह अपील

देहरादून
सोनी टीवी पर चल रहे बहुचर्चित इंडियन आइडल सीजन 12 में अपने गायकी और मधुर आवाज के बदौलत धूम मचाने वाले उत्तराखंड के चंपावत जिले के पवनदीप राजन की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस ने उन्हें कदम दर कदम इस इंडियन आइडियल के शो मे आगे बढ़ाया है। उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन की इंडियन आईडल जीतने की कामना कर रहे हैं और पूरे देश में पवनदीप के गायकी के फैन लगातार उन्हें वोट कर आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी आगे आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) दो दिन की गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवभूमि के लाल पवनदीप राजन के लिए न सिर्फ भगवान बद्री केदार से प्रार्थना की है बल्कि उत्तराखंड की जनता से भी अपने लाल को इंडियन आइडल के सीजन में विनर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है सुनिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से क्या अपील की…

Ad Ad
To Top