क्राइम

आस्था के साथ खिलवाड़,बलात्कार के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार।

जबलपुर
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला विजयनगर की रहने वाली है, जिसने भद्रकाली दरबार के संचालक संजय महाराज उर्फ संजय उपाध्याय पर धर्म-कर्म की आड़ में रेप करने के आरोप लगाए हैं। संजय महाराज के नाम से मशहूर ये ढोंगी बाबा एक नारियल में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता है।इस घटना के बाद पुलिस उससे मिलने जुलने वाले अन्य लोगों की भी कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि बीते 10 सालों में इसने हजारों लोगों को यही आश्वासन देकर अपना शिष्य बनाया। आस्था एवं धर्म के मायाजाल में बाबा सभी लोगों को फंसाने में माहिर था जिनमें महिलाएं, युवतियां, छात्र और सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। कुछ दिनों पहले इनके दरबार के बाहर एक बुजुर्ग पति पत्नी ने भी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और उसकी शादी तुड़वाने के आरोप लगाए थे। उस समय भी संजय महाराज के खिलाफ युवती के माता पिता ने गढ़ा थाने में शिकायत की थी लेकिन युवती ने सारे आरोपों का खंडन कर महाराज को बचा लिया था।

गौरतलब है कि ढोंगी बाबा एक नारियल से दूसरों की मुसीबत दूर करने का दावा करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह खुद को महिमामंडित करने के लिए अखबारों और चैनलों में विज्ञापन भी देता था। जिसके जरिए वह हर प्रकार की समस्याओं को दूर करने का दंभ भरता था।

वहीं, सजंवनी नगर पुलिस बाबा से पूछताछ के बाद उनकी कुंडली खंगालने में जुटी है। आने वाले दिनों में बाबा की मुश्किलें आर बढ़ सकती हैं। यहीं नहीं झाड़-फूंक के नाम पर बाबा महिलाओं से मोटी रकम की ठगी भी करता था। उसने संजीवनी नगर इलाके में ही अपना आश्रम बना रखा था।इस घटना के बाद पीड़ित लोगों में बाबा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

To Top