अन्य

आम की पार्टी–: अब की बार घर में मनाई जाएगी आम पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुहिम चकुवा तक ना सीमित रखें।

देहरादून

“जिंदगी यूं गुजरेगी भी, जिंदगी यूं ही संवरेगी भी।
मगर जब चंद कदम चलेंगे, तभी मंजिल का गुमा होगा”।।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने अपने ट्वीट में आम जनों से 30 जून को आम की पार्टी के रूप में अपने मित्रों और अपने पत्नी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मना कर वीडियो भेजने की अपील की।


उन्होंने ट्वीट कर कुछ इस तरह से अपील की।
मैंने, आने वाले मंगलवार, 30 जून को “#आमकोसलाम” अर्थात आप सबसे आह्वान किया है कि, सायं 4 बजे, अपने घर में अपनी पत्नी के साथ और हो सके, तो एकाध दोस्तों के साथ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये, फलों के राजा आम का स्वाद चखें। आज, राजा को हमारे सहारे की जरूरत है। इसके लिये कहीं, कोई बड़ा कार्यक्रम, मैं नहीं करने जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।


मैं भी अपने परिवार के साथ आम का स्वाद लूंगा और उसका वीडियो आपके साथ शेयर करूंगा। आपसे भी मेरा आग्रह है कि, उसका वीडियो या फोटो आप, मेरे साथ और अपने ईष्ट मित्र, दोस्तों के साथ शेयर करें। आम का बागवान, आज पस्त हाल है। #खेतवान और #बागवान को प्रोत्साहित करना, अपने आपको प्रोत्साहित करना है। इसीलिये मैंने प्रतीकात्मक रूप में “#आमकोसलाम” और “#हरेलेलकेपर्व” के बाद “पहाड़ी ककड़ी की जायके” के साथ अपनी रसोई के स्वाद को बढ़ाने का आप सबसे आह्वान किया है। आप, अपने इस “चखुवा कार्यक्रम” में बल्कि मैं चाहूंगा कि, इसको हम चखुवा तक ही सीमित न रखें, बल्कि इसको एक मूवमेंट का रूप दे दें, ताकि जिन लोगों ने पहले आम का या ककड़ी के रायते का स्वाद नहीं चखा है, वो भी इस बार आगे आयें और आम व ककड़ी को, आम और ककड़ी के रूप में हमारे खेतवान के उत्पाद को सहारा दें, तो मत भूलिये, ये आने वाले मंगलवार को सायं 4 बजे “आम को सलाम”।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top