अल्मोड़ा

अल्मोड़ा-: ऑक्सीजन को लेकर डीएम हुए गंभीर, प्लांट निर्माण पर किया फोकस, दूर होगी जनपद में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी ।

अल्मोड़ा
वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में बढ़ती ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेडिकल ऑक्सीजन पर वृहद रूप से काम करना प्रारंभ कर दिया है जिसके लिए जिला प्रशासन एनजीओ के माध्यम से भी ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए भी कार्य कर रहा है जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना में महत्वपूर्ण ऑक्सीजन सप्लाई है, इसके लिये जिला बेस चिकित्सालय में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लान्ट संचालित हो जाएगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 200 एलपीएम का प्लान्ट भी निर्माणाधीन है। वही मुख्यालय के अलावा
विधायक निधि से सोमेश्वर, धौलादेवी व भिकियासैण में 150 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लान्ट बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न एनजीओ की सहायता से सीएसआर मद में द्वाराहाट के लिये 300 एलपीएम, सल्ट व चैखुटिया में 100-100 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लान्ट एनजीओ की सहायता से बनाये जाएंगे जिसकी वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि इससे ऑक्सीजन सप्लाई मुख्यालय के अलावा जनपद के अन्य क्षेत्रों में बेहतर हो जायेगी। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसस्ट्रेटर व सिलेण्डर भी स्वास्थ्य केंद्रों में भिजवाये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में टैस्टिंग एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है। इसको देखते हुये जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर, धौलछीना और ताकुला हेत ट्रू-नेट मशीन क्रय की जा रही है। इसमें मा0 विधायकगणों व एसडीआरएफ मद से क्रय की जाने वाली प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों व तहसीलों के सैंपल वहीं लेकर टैस्टिंग वही की जायेगी और रिर्पोट आसानी से वहीं मिल जायेगी।

Ad Ad
To Top