रामनगर
विकास खण्ड के ग्राम सावल्दे के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई बाइक के विद्युत पोल से टकराने के बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। घायलों को राहगीरों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार अब सावल्दे क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है जिसमें से एक का नाम सूरज पुत्र हीरा प्रसाद निवासी कुंभ गदार मालधन चौड़ थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा दूसरे की शिनाख्त गणेश पुत्र तुलसी निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है।दोनों लोगों की मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को रामनगर से लगभग 12 किमी दूरी पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल आशुतोष कुमार तथा एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने मामले की जानकारी ली।
मृतकों की शिनाख्त सूरज पुत्र हीरा प्रसाद, निवासी कुंभ गदार, मालधन चौड़, रामनगर जिला नैनीताल तथा दूसरे की शिनाख्त गणेश पुत्र तुलसी निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कार्रवाई शुरू कर दी है।




