अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी अभी से तेज कर दी है यूपी और उत्तराखंड राज्य में चुनाव को लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है जिससे उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य में हर कोई बड़े नेता को भाजपा रिझाने में लगी हुई है।
उधर भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है।भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। उन्होंने बुधवार को ट्विट किया कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार नौ जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।
राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
साथ ही
उधर अनिल बलूनी ने जब से यह ट्वीट किया है उसके बाद सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश के शहीदों की नगरी के युवा नेता की तरफ लोगों का ध्यान जा रहा है जबकि राजस्थान मैं मुख्यमंत्री के साथ लंबे विवाद से जूझ रहे युवा नेता को लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है, कुल मिलाकर अब से कुछ देर बाद यह स्थिति साफ हो जाएगी।




