उत्तराखण्ड

अनोखा फैसला–: 17 साल के वनवास के बाद ₹50 में हुआ फैसला, पति आया पत्नी के पास वापस।।

प्यार के रिश्ते उस नाजुक डोर की तरह होते हैं, जो कभी कभी तूफानों में भी बच जाते हैं और कभी छोटी सी बात पर भी टूट जाते हैं। खासकर पति पत्नी का रिश्ता जिसमें जरा सी बात पर जन्मों का प्यार खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में हुआ जहां सब्जी पर हुई बहस में एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर 17 साल तक दूसरे राज्य में रहता रहा। 17 साल बाद मामला जब कोर्ट पहुंचा तो जज की समझदारी से मियां बीवी में सुलह हो गई।

मामला मध्य प्रदेश के देवास शहर का है जहां 79 साल के विमलराव 17 साल पहले घर छोड़कर चले गए थे। हाल ही में उनकी पत्नी को पता चला कि विमलराव महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गकांव में रह रहे हैं। तब उनकी पत्नी वहां पहुंची और विमलराव से घर चलने को कहा लेकिन विमलराव राजी नहीं हुए। तब मामला कोर्ट पहुंचा जहां इस पूरे ममले का पता चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

विमलराव ने कहा कि 17 साल पहले जब वो रिटायर हुए तो उन्होंने अपना घर जायदाद और यहां तक कि पेंशन भी पत्नी के नाम कर दी थी। वो पत्नी को बहुत मानते थे और यही कारण था कि वो उसके नाम सब कुछ कर चुके थे। एक दिन उन्होंने पत्नी से कहा कि सेव की सब्जी बना दो, खाने का मन कर रहा है। पत्नी ने मना कर दिया। ये बात विमलराव को इतनी चुभ गई कि वो बिना किसी को बताए चुपचाप घर से चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

काफी दिन तक खोजबीन होती रही और थक हार कर उनकी बीवी ने भी मान लिया कि वो अब नहीं आएँगे। कुछ समय पहले पत्नी को पता चला कि उनके पति की पेंशन निकाली जा रही है। पता चला कि मातोड़ गांव में रह रहे विमलराव ही अपनी पेंशन निकाल रहे हैं। तब पत्नी वहां पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

एक तरफ मियां और दूसरी तरफ बीवी। दोनों के अपने अपने तर्क। जज ने जब पूरा माजरा समझा तो तुरंत उन्होंने पचास रुपए देकर सेव मंगवाई। वो सेव विमलराव की पत्नी को देकर जज ने आदेश दिया कि घऱ पर जाकर ये सब्जी बनाओ और अपने हाथों से पति को खिलाओ। तब पत्नी ने घर जाकर विमलराव की मनपसंद सब्जी बनवाई औऱ उन्हें खिलाई। इस तरह एक सब्जी के चलते टूटे रिश्ते एक सब्जी से ही वापस जुड़ गए।

ये मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो अखबारों में भी इसकी चर्चा हुई और ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

Ad Ad
To Top