पांच महीने पहले दुल्हन बनकर आई महिला की हकीकत पता चली तो ससुराल पक्ष के लोगों के होश उड़ गए जब मेडिकल टेस्ट में ससुरालियों को पता चला कि दुल्हन एक लड़की नही बल्कि एक किन्नर है।इस राज के खुलने पर पढ़ी लिखी बहू के घर आने की खुशीयां कुछ ही मिनटों में काफूर हो गई। जिसके बाद महिला ने ससुराल वालों पर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया। जिसके चलते घंटों तक थाने में हंगामा होता रहा। ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से मना कर दिया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले निवासी युवक का विवाह सहारनपुर निवासी एक महिला से 28 अक्टूबर, 2020 को हुआ था। युवती को हँसी-खुशी के साथ दुल्हन के रूप में घर लाया गया। परिजनों के मुताबिक, दुल्हन ने कुछ महीने बहाने बनाकर अपने पति को पास नही आने नहीं दिया। लेकिन 5 महीने बीतने पर जब शक हुआ, तो उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और वह युवती एक किन्नर निकली। परिवार में पढ़ी-लिखी बहू होने की खुशी गायब हो गई। युवक के परिजनों ने युवती को सूचित किया और धोखे से युवती से शादी करने का आरोप लगाया।
युवक के रिश्तेदारों ने उन्हें बताया कि शादी के समय युवती के किन्नर होने की बात उनसे छिपाई गयी थी। उसने शादी के बाद से युवक को उसके पास नहीं आने दिया। जब संदेह हुआ, तो उसने अपने पति को अनैतिक संबंधों के लिए मजबूर किया। आरोप है कि जब उसने उसे तलाक देने के लिए कहा, तो उसने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को चुपचाप घर से निकलने की कोशिश की। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो दुल्हन ने पुलिस पुलिस बुला ली उसे। यह वाकया पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
शुक्रवार को लड़की ने पुलिस को फोन किया और अपने ससुराल वालों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। पुलिस लड़की और उसके ससुराल वालों को थाने ले आई।पुलिस ने लड़की के परिजनों को थाने बुलाकर जानकारी ली। इस बीच युवक के परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस को मेडिकल परीक्षण के दस्तावेज दिखाते हुए किन्नर को अपनी बहू रखने रखने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की परिजनों के साथ रवाना हो गई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। महिला को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अभी कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है।




