उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:साहित्यकार एवं रंगकर्मी थपलियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख ।।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी श्री उर्मिल थपलियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने श्री उर्मिल थपलियाल के निधन को समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां जिलाधिकारी ने कर दी राजस्व उप निरीक्षक पर बड़ी करवाई।।

गौरतलब है कि थपलियाल आंतों के कैंसर से पीड़ित से (78) वर्ष की आयु में उन्होंने मंगलवार देर शाम अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। नौटंकी के पुनरुद्धार और रंगमंच को लोकप्रिय बनाने के लिए जीवन भर काम करने वाले थपलियाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 50 साल पुराने लोकप्रिय रंगमंच समूह ‘दर्पण’ से जुड़े थे और उन्होंने आकाशवाणी के साथ भी लंबे समय तक काम किया था।

To Top