उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: बेटे की गर्दन पर रखा चाकू, और लूट ली महिला की इज्जत,कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज।।

हरिद्वार –
यहां एक महिला के बेटे को चाकू की नोक पर रखकर महिला के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के रिश्ते का देवर है। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ किए दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करता रहा और अब आरोपी महिला से एक लाख की डिमांड कर रहा है, वहीं कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)देहरादून से यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें गुरुवार को कई ट्रेन रहेगी निरस्त. यात्रा करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें, दिल्ली. अहमदाबाद. ऋषिकेश. सूबेदारगंज सहित कई ट्रेनें होगी प्रभावित।।

ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति सऊदी अरब में काम करता है। जिसके चलते आरोपी की बुरी नज़र महिला पर थी। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का रिश्ते में देवर है जो थाना पथरी क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं महिला के पति के बाहर होने की वजह से वह अक्सर उनके घर आया करता था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक IAS गगनदीप सिंह बरार  और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने चल रहे निर्वाचन कार्यक्रम का किया स्थलीय निरीक्षण।।

महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी साहिल ने उनके घर आकर उनके बेटे को उठा लिया और उसके गले में चाकू रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी साहिल ने महिला का वीडियो भी बनाया और अब महिला से एक लाख की डिमांड कर रहा है। जिसके बाद महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

To Top