उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:यह रही मोदी कैबिनेट की टीम, और यह रहे नए चेहरे,हुआ बड़ा विस्तार उत्तराखंड से अजय भट्ट ने भी ली शपथ।।

मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार शुरू हो गया है। मोदी कैबिनेट में शाम 6 बजे 43 मंत्रियों ने शपथ लेनी शुरू की। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई। इसके बाद असम के सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली। फिर मध्य प्रदेश के वीरेंद्र कुमार खटीक ने शपथ ली। उन्हें थावरचंद गहलोत की जगह कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो कि मध्य भारत का दलित चेहरा थे। मध्य प्रदेश से ही ज्योतिरादित्य को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। उनसे पहले शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों ने राष्ट्रपति को नमस्कार किया पर सिंधिया ऐसा करना भूल गए और सीधे अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जब उन्हें किसी ने याद दिलाया तो फिर वापस लौटे और राष्ट्रपति को नमस्कार किया।

ये बने कैबिनेट मंत्री

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) समूह ग के किए गए आवेदन करने वालों के लिए मतलब की खबर.223 पदों के लिए आई बड़ी अपडेट।।

शपथ से पहले मोदी शाह ने ली क्लास
शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।
शपथ लेने वाले सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर संबोधित किया।
नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)अगली कैबिनेट बैठक में आएगा यह प्रस्ताव.सीएम धामी ने दिए यह निर्देश ।।

टीम मोदी के नए चेहरे

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरषोत्तम रूपाला
  14. जी किशन रेड्डी
  15. अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्यपाल सिंह बघेल
  19. राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  22. दर्शना विक्रम जरदोश
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अन्नपूर्णा लेखी
  25. ए नारायण स्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खूबा
  32. कपिल पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भगवत कृष्ण राव कराड़
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
  38. विश्वेश्वर टुडू
  39. शांतनु ठाकुर
  40. महेंद्र भाई मुंजापारा
  41. जॉन बारला
  42. एल मुरुगन
  43. नीतीश प्रामाणिक

मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले सांसदों को आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में उपस्थित रहने को कहा गया है।
12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया
विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं। इधर, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

  1. सदानंद गौड़ा
  2. रविशंकर प्रसाद
  3. थावर चंद गहलोत
  4. रमेश पोखरियाल निशंक
  5. हर्षवर्धन
  6. प्रकाश जावड़ेकर
  7. संतोष कुमार गंगवार
  8. बाबुल सुप्रियो
  9. संजय धोत्रे
  10. रत्तन लाल कटारिया
  11. प्रताप चंद सारंगी
  12. देबश्री चौधरी
यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ आज से इस स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को होगा फायदा,सांसद ने दिखाई हरी झडी।।

कई राज्यमंत्री प्रमोट होंगे
कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं।

To Top